बजाज बाइक स्टंट शो उमड़े लोग

किशनगंज : देश की प्रमुख बाइक कंपनी बजाज बाइक का सबसे प्रसिद्ध मॉडल पल्सर को लेकर स्टंट शो का आयोजन किया गया. स्थानीय रूईधासा स्थित किशनगंज क्लब परिसर में रविवार को बजाज कंपनी के बाइकों के अधिकृत विक्रेता दुर्गेश्वरी बजाज द्वारा प्रायोजित इस स्टंट शो को पल्सर मिनिया नाम दिया गया था.इस तरह का बाइक […]
किशनगंज : देश की प्रमुख बाइक कंपनी बजाज बाइक का सबसे प्रसिद्ध मॉडल पल्सर को लेकर स्टंट शो का आयोजन किया गया. स्थानीय रूईधासा स्थित किशनगंज क्लब परिसर में रविवार को बजाज कंपनी के बाइकों के अधिकृत विक्रेता दुर्गेश्वरी बजाज द्वारा प्रायोजित इस स्टंट शो को पल्सर मिनिया नाम दिया गया था.इस तरह का बाइक स्टंट शो किशनगंज में पहली बार आयोजित किया गया है. मंबई से आये स्टंट राइडर टीम के स्टंट बाजों ने एक से बढ़ कर एक करतब दिखाया.
करतब दिखाने से पहले ही शो के एंकर ने युवकों से अपील करते हुए कहा कि यह शो प्रशिक्षित स्टंट मैन के द्वारा किया जा रहा है. इसलिए उनके द्वारा दिखाये गये स्टंट की नकल नहीं करेंगे. स्टंट बाजों द्वारा दिखाये गये शो को लोग देख दांतों तले अंगूल दबा रहे थे. बाइक स्टंट देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि शो के तीन बार दिखाया गया. आयोजित बजाज पल्सर स्टंट शो बजाज द्वारा नि:शुल्क दिखाया गया .
लोगों के मनोरंजन के लिए एंकर द्वारा बीच बीच में दर्शकों के बीच गेम भी कराया गया और जितने वाले को पल्सर का टी शर्ट उपहार दिया गया. दुर्गेश्वरी बजाज के प्रोपराइटर प्रसन्नजीत डे उर्फ राजू ने कहा कि युवाओं में पल्सर का काफी क्रेज है. उन्होंने कहा कि किशनगंज के लोगों को कुछ नया देखने को मिले इसलिए उन्होंने इस शो का आयोजन करवाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




