तापमान पर भारी पड़ा मतदान

Published at :25 Apr 2016 2:15 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान पर भारी पड़ा मतदान

किशनगंज : सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के करीब एक घंटे पहले से ही उत्साही मतदाताओं की टोली कतारबद्ध हो गयी थी. खासकर चुनाव को ले महिला मतदाताओं का भी उत्साह देखते ही बनता था. किशनगंज प्रखंड के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं में सबसे पहले मतदान करने की होड़ लगी रही. दिन चढ़ते ही […]

विज्ञापन

किशनगंज : सुबह सात बजे मतदान शुरू होने के करीब एक घंटे पहले से ही उत्साही मतदाताओं की टोली कतारबद्ध हो गयी थी. खासकर चुनाव को ले महिला मतदाताओं का भी उत्साह देखते ही बनता था. किशनगंज प्रखंड के विभिन्न बूथों पर मतदाताओं में सबसे पहले मतदान करने की होड़ लगी रही.

दिन चढ़ते ही सूर्य देवता रूप धारण करते ही कतार पर खड़े मतदाता छांव की तलाश करने लगे. हालांकि मतदाता छाता ले कतार पर डटे रहे. दोपहर में बढ़ते तापमान ने मतदान की गति धीमा जरूर कर दी थी. भरी दोपहरिया में बूथों पर मतदाता जमे थे. हालांकि दोपहर के बाद पुन: बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई. शाम होते-होते काफी लंबी कतार देखी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन