10 पंचायतों में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया चुनाव

किशनगंज : पंचायत एवं ग्राम कचहरी आम निर्वाचन 2016 के तहत प्रथम चरण का मतदान रविवार को किशनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी 10 पंचायतों में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह चरम पर था. पूर्वाह्न 7 बजे से मतदान शुरू होने के समय से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की […]
किशनगंज : पंचायत एवं ग्राम कचहरी आम निर्वाचन 2016 के तहत प्रथम चरण का मतदान रविवार को किशनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी 10 पंचायतों में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मतदान करने के लिए लोगों में उत्साह चरम पर था. पूर्वाह्न 7 बजे से मतदान शुरू होने के समय से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार लग गयी थी.
एक तरफ मतदाताओं का उत्साह तो दूसरी तरफ चिलचिलाती धूप और गर्मी चरम पर था. पूर्वाह्न 10 बजे से ही सूरज अपना तपिश दिखाना शुरू कर दिया था. लेकिन पुरूष तो पुरूष महिला मतदाता कड़े धूप में घंटों लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




