शतरंज का खेल बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक : आशिफ

Published at :25 Apr 2016 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
शतरंज का खेल बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक : आशिफ

किशनगंज : रविवार को इंडोर स्टेडियम परिसर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक आसिफ इकबाल के सौजन्य से जिला शतरंज संघ द्वारा छोटे बच्चों के लिए एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर श्री इकबाल ने कहा कि शतरंज का खेल बच्चों की चिंतन शक्ति को बढ़ाता है […]

विज्ञापन

किशनगंज : रविवार को इंडोर स्टेडियम परिसर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के निदेशक आसिफ इकबाल के सौजन्य से जिला शतरंज संघ द्वारा छोटे बच्चों के लिए एक नि:शुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर श्री इकबाल ने कहा कि शतरंज का खेल बच्चों की चिंतन शक्ति को बढ़ाता है और जैसे जैसे उनके चिंतनशक्ति में परिपक्वता आयेगी वे जीवन के व्यावहारिक क्षेत्रों में भी सफल होने लगेंगे.

अत: बच्चों का शतरंज खेलना एक अच्छी आदत है और उनहें निरंतर इस प्रकार के अवसर प्रदान करने के लिए जिला शतरंज संघ धन्यवाद के पात्र है. इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों से 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया. इसमें शिशुनिकेतन विद्यालय के वर्ग छह का छात्र प्रशांत भारद्वाज इस प्रतियोगिता के विजेता बना. मुख्य निर्णायक निरोज खान ने प्राप्तांक के आधार पर इस प्रतियोगिता के शीर्ष 10 खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी. जिसमें प्रशांत भारद्वाज, गुनुन दास, प्राची सिंह, अनुभव श्रीवास्तव, नंदिनी अग्रवाल, राजीव रंजन, रोहित कुमार साहा, रूद तिवारी, सुनिता प्रमाणिक, कृष्ण दास शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन