निरंकारी मंडल ने मनाया मानव एकता दिवस

Published at :25 Apr 2016 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
निरंकारी मंडल ने मनाया मानव एकता दिवस

पाठामारी(किशनगंज) : रविवार को संत निरंकारी मंडल शाखा ठाकुरगंज में मानव एकता दिवस मनाया गया. मानव एकता दिवस पर आयोजित सत्संग की अध्यक्षता नेपाल से आये महात्मा श्री केबी कार्की ने किया. अपने संबोधन में श्री कार्की ने मानव को एक होने, सभी मानव प्रभु के संतान है, प्रभु ने किसी मानव को जाति पाति […]

विज्ञापन

पाठामारी(किशनगंज) : रविवार को संत निरंकारी मंडल शाखा ठाकुरगंज में मानव एकता दिवस मनाया गया. मानव एकता दिवस पर आयोजित सत्संग की अध्यक्षता नेपाल से आये महात्मा श्री केबी कार्की ने किया. अपने संबोधन में श्री कार्की ने मानव को एक होने, सभी मानव प्रभु के संतान है, प्रभु ने किसी मानव को जाति पाति शरहद में नहीं बांटा, यह मानव का ही कमी है कि हम इस धरा पर अपने अपने मन से सभी विभिन्न वर्गों में बांट जाते है.

सभी लोग एकजुट हो मानवता के लिए काम करें एवं हमारा धर्म इंसानियत हो. मानव एकता दिवस के इस कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के सिलीगुी, गंगटोक, नेपाल, बंगाल, किशनगंज एवं स्थानीय संत महात्माओं ने हिस्सा लिया. आज के सत्संग में स्थानीय मुखी श्री गणेश प्रसाद यादव, संचालक अजय दास, नवीन चौधरी, हरि शंकर सिंह, रानी देवी, सोना देवी, ललन राय आदि लोगों का सहयोग रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन