लोगों ने दो चाेरों को किया पुलिस के हवाले

Published at :21 Apr 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
लोगों ने दो चाेरों को किया पुलिस के हवाले

किशनगंज : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को शहर के दो स्थानों पर चोरी करते चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पहली घटना सेंट्रल बैंक के सामने घटित हुई. जहां स्थानीय लोगों ने एक चोर सीताराम राय पिता सिफत राय धरमपुर, ग्वालपोखर निवासी को साइकिल चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा और जम कर उसकी धुनाई […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को शहर के दो स्थानों पर चोरी करते चोरों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पहली घटना सेंट्रल बैंक के सामने घटित हुई. जहां स्थानीय लोगों ने एक चोर सीताराम राय पिता सिफत राय धरमपुर, ग्वालपोखर निवासी को साइकिल चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा और जम कर उसकी धुनाई के पश्चात उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

स्थानीय टाउन थाना में आरोपी सीताराम के खिलाफ कांड संख्या 132/16 दर्ज कर उसे बुधवार को भादवि की धारा 379, 511 के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जबकि दूसरे घटना क्रम में रात्रि गश्त पर निकली स्थानीय पुलिस ने महावीर मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय के निकट एक गुमटी में चोरी कर रहे विक्की कुमार पिता दीपक कुमार महावीर मार्ग पासवान टोला निवासी को रंगेहाथ धर दबोचा तथा स्थानीय सदर थाना में उसके विरुद्ध कांड संख्या 134/16 दर्ज कर उसे भी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन