एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

Published at :20 Apr 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
एक शराबी गिरफ्तार, भेजा जेल

बहादुरगंज : शराबियों की अब खैर नहीं. अभियान में सख्त रवैया अख्तियार करते हुए बहादुरगंज पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी यहां नप क्षेत्र अंतर्गत नशे में धुत एक युवक को धर दबोचा एवं मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामला बीते सोमवार की रात्रि स्थानीय अली हुसैन चौक से घटित हुई […]

विज्ञापन

बहादुरगंज : शराबियों की अब खैर नहीं. अभियान में सख्त रवैया अख्तियार करते हुए बहादुरगंज पुलिस ने लगातार दूसरे दिन भी यहां नप क्षेत्र अंतर्गत नशे में धुत एक युवक को धर दबोचा एवं मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामला बीते सोमवार की रात्रि स्थानीय अली हुसैन चौक से घटित हुई है. गिरफ्तार युवक सोहेल यहां वार्ड नंबर आठ के नगर पार्षद मो जमीरउद्दीन का पुत्र है.

मिली सूचना के अनुसार शराब के नशे में धुत युवक सोहेल रात्रि के लगभग 8 बजे अचानक ही किसी मुद्दे पर वहां के स्थानीय एक दुकानदार से उलझ पड़ा. इतने में परिस्थिति से हताश किसी व्यक्ति ने मोबाइल पर इसकी सूचना जिला के वरीय पुलिस पदाधिकारी को दे दी. फिर क्या था, थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन के नेतृत्व में बहादुरगंज पुलिस सूचना अनुसार घटनास्थल की तरफ गयी एवं मौके पर से ही युवक को धर दबोचा.
पुलिस ने तत्काल ही यहां के पीएचसी में गिरफ्तार युवक की मेडिकल जांच करायी, जहां डॉक्टर ने शराब लेने की पुष्टि कर दी. लगे हाथ ही प्रशासनिक सख्ती के मद्देनजर जिला से आये उत्पाद विभाग की स्पेशल टीम ने भी देर रात यहां पहुंच कर शराबी युवक में नशे की हालात के अल्कोहल प्रतिशतता की जांच पड़ताल कर दी. मामले के बाबत थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन ने पूछे जाने पर बताया कि केस संख्या 70/16 में 53बी बिहार एक्साइज संशोधित एक्ट 2016 के तहत सोहेल के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन