शराब पीने के आरोप में वन परिसर पदाधिकारी भेजे गये जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Apr 2016 2:38 AM (IST)
विज्ञापन

बहादुरगंज : राज्य सरकार की सख्त शराब निषेध नीति के उल्लंघन मामले में बहादुरगंज पुलिस ने यहां पदस्थापित वन परिसर पदाधिकारी एके झा को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना बीते रविवार देर रात्रि शमेशर चौक समीप घटित हुई. जहां हो हल्ला के बीच ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सज्जाद […]
विज्ञापन
बहादुरगंज : राज्य सरकार की सख्त शराब निषेध नीति के उल्लंघन मामले में बहादुरगंज पुलिस ने यहां पदस्थापित वन परिसर पदाधिकारी एके झा को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
घटना बीते रविवार देर रात्रि शमेशर चौक समीप घटित हुई. जहां हो हल्ला के बीच ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन के नेतृत्व में गयी बहादुरगंज पुलिस ने उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया एवं जिला पुलिस प्रशासन के निर्देश के बीच उन्हें पीएचसी तक ले जाकर वहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा मेडिकल जांच करवाया गया.
इस दौरान बहादुरगंज के बीडीओ शशि भूषण सुमन व अंचलाधिकारी सहदुल हक भी मौके पर साथ थे. मिली सूचना के अनुसार बीते रविवार की रात्रि वन परिसर पदाधिकारी श्री झा विभागीय किसी कार्य को अंजाम देकर बहादुरगंज स्थित अपने आवास पर वापस लौट रहे थे.
इस बीच शमेशर चौक समीप अचानक ही किसी मुद्दे पर वहां मौजूद लोगों से उनकी कहासुनी शुरू हुई, जिसकी परिणति आखिरकार इस रूप में सामने आयी. मामले के बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सज्जाद हुसैन ने इतना भर बताया कि केस संख्या 68/16 में 53बी बिहार एक्साइज(संशोधित) एक्ट 2016 के तहत गिरफ्तार वन पदाधिकारी एके झा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. रही बात क्षेत्र में कहीं भी किसी तरह की सरकारी नीति के उल्लंघन की सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में बहादुरगंज पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चला रखी है, जिसका परिणाम भी काफी रूप में सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




