मौसम . तेज धूप के कारण घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जल स्तर घटा

Published at :17 Apr 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम . तेज धूप के कारण घरों से निकलना हुआ मुश्किल, जल स्तर घटा

सूखने लगी लोगों की हलक ठंडे पानी के लिए तरस रहा कोर्ट कैंपस किशनगंज : कोर्ट कैंपस परिसर पर स्थित जिला अधिवक्ता संघ भवन सटे मारवाड़ी युवा के सौजन्य से भंवर लाल तोषणीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के सौजन्य से आमजनों के लिए शीतल पेय जल सुलभ कराया था. लेकिन विगत लगभग तीन माह पूर्व से […]

विज्ञापन

सूखने लगी लोगों की हलक

ठंडे पानी के लिए तरस रहा कोर्ट कैंपस
किशनगंज : कोर्ट कैंपस परिसर पर स्थित जिला अधिवक्ता संघ भवन सटे मारवाड़ी युवा के सौजन्य से भंवर लाल तोषणीवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के सौजन्य से आमजनों के लिए शीतल पेय जल सुलभ कराया था. लेकिन विगत लगभग तीन माह पूर्व से शीतल पानी तो सुलभ नहीं हो रहा बल्कि तेज धूप के कारण टंकी से गरम पानी आता है.
इसलिए कोई भी आमजन पानी पीता ही नहीं है. कहा जाता है कि शीतल करने वाला उपकरण में खराबी आने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है. हालांकि स्थापना काल के बाद से ही प्याऊ की समुचित देख-रेख के अभाव में जिला समाहरणालय स्थित प्याऊ की स्थिति भी खस्ता है.
पोठिया बाजार में खराब पड़ा हैंडपंप
पोठिया : कहा जाता है कि जल ही जीवन है. सदा स्वच्छ जल पीने के लिए सरकार द्वारा जागरूक भी किया जाता है. किंतु शहर के अलावा पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित हटिया में लगाया गया हैंडपंप खराब पड़ा है. इनसे एक बूंद भी पानी नहीं निकलता है. हाट के दिन पांच हजार से अधिक लोग सामान खरीदने पहुंचते हैं.
लेकिन पानी मयस्सर नहीं. गर्मी आने से पहले लोग पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए गुहार लगाते रहे. किसी ने उनकी समस्या नहीं सुनी. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पीएचइडी विभाग के जेई, एई से लेकर कार्यपालक अभियंता तक को पानी की बुनियादी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन