15 किलो गांजा के साथ एक बस यात्री गिरफ्तार

Published at :16 Apr 2016 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
15 किलो गांजा के साथ एक बस यात्री गिरफ्तार

एक लाख 21 हजार रुपये बरामद ठाकुरगंज : सिलीगुड़ी से जोगबनी जा रही एतियाना बस में छापेमारी कर एसएसबी जवानों ने 15 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लाख 21 हजार रुपये भी बरामद किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति ने अपने […]

विज्ञापन
एक लाख 21 हजार रुपये बरामद
ठाकुरगंज : सिलीगुड़ी से जोगबनी जा रही एतियाना बस में छापेमारी कर एसएसबी जवानों ने 15 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लाख 21 हजार रुपये भी बरामद किया गया.
गिरफ्तार व्यक्ति ने अपने को मवेशी व्यापारी बताते हुए पूरे मामले से अपने को निर्दोष बताया. घटना क्रम के बाबत बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर दो बजे सिलीगुड़ी से जोगबनी की ओर जा रही एतियाना बस डब्लूबी73डी 3677 में नाका चेकिंग के दौरान डिक्की से दो बंडल गांजा बरामद किया गया, जिसका अनुमानित वजन 15 किलो बताया जाता है.
यात्रियों की ली तलाशी
बिहार बंगाल सीमा पर चक्करमारी में हो रही इस चेकिंग के तुरंत बाद एसएसबी 19वीं वाहिनी के कादोमनी जोत के जवानों ने बस के साथ यात्रियों को कब्जे में ले लिया तथा मुख्यालय से डॉग स्क्वायड बुलाया गया, जिसके बाद बरामद गांजा को सुंघाने के बाद बस में सवार सभी यात्रियों की जांच हुई तथा मादक पदार्थ स्पेशलिस्ट डॉग स्क्वायड की निशानदेही पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास एक लाख 21 हजार रुपये बरामद किये गये.
हालांकि उक्त गिरफ्तार व्यक्ति जोकीहाट निवासी तबरेज आलम 50 वर्ष ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया तथा कहा कि वह वर्षों से मवेशी व्यापार का काम करता है तथा जोकीहाट से खस्सी खरीद कर बागडोगरा में बेचता है. आज खस्सी बेचने के बाद मिली राशि ही उसके पास था. एसएसबी 19वीं वाहिनी के सहायक समादेष्टा सीसी पाटिल ने बताया कि बंगाल में आम चुनाव एवं बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर गश्ती एवं जांच के दौरान यह सफलता प्राप्त हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन