प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र से 10 कंप्यूटर की चोरी

Published at :16 Apr 2016 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र से 10 कंप्यूटर की चोरी

किशनगंज : भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फुलबाड़ी ठाकुरबस्ती मारवाड़ी कॉलेज के समीप संचालित प्रशिक्षण केंद्र से बीती रात अज्ञात चोरों ने 10 सेट कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी गयी है. प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक मतीन इकबाल ने […]

विज्ञापन

किशनगंज : भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत फुलबाड़ी ठाकुरबस्ती मारवाड़ी कॉलेज के समीप संचालित प्रशिक्षण केंद्र से बीती रात अज्ञात चोरों ने 10 सेट कंप्यूटर पर हाथ साफ कर दिया, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बतायी गयी है. प्रशिक्षण केंद्र के प्रबंधक मतीन इकबाल ने बताया कि चोरी की गयी सामग्री में दस सेट मॉनीटर, दस पीस यूपीएस, दस पीस की बोर्ड तथा इतनी ही संख्या में माउस एवं सीपीयू शामिल हैं.

श्री इकबाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब केंद्र खोला गया तब घटना का पता चला. गौरतलब है कि विभिन्न विषयों में करीब 950 से भी अधिक प्रशिक्षु यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है.

मौके पर पहुंची पुलिस

प्रशिक्षण संस्थान द्वारा घटना की सूचना के उपरांत किशनगंज पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची तथा बारीकी से हर एक पहलू की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन