हल्दीखोड़ा में तीन दिवसीय उर्स, लोगों ने की चादरपोशी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 4:36 AM (IST)
विज्ञापन

कोचाधामन : बैशाखी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के हल्दीखोड़ा में सैकड़ों साल पुराना ख्वाजा बिसमिल्लाह शाह के मजार पर तीन दिवसीय सालाना उर्स गुरुवार को अकीदत के साथ शुरू हो गया है. जहां भारी संख्या में इसलाम धर्मावलंबियों सहित अन्य समुदाय के लोगों ने मजार पर चादरपोशी की. ख्वाजा बिसमिल्लाह शाह के मजार के […]
विज्ञापन
कोचाधामन : बैशाखी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के हल्दीखोड़ा में सैकड़ों साल पुराना ख्वाजा बिसमिल्लाह शाह के मजार पर तीन दिवसीय सालाना उर्स गुरुवार को अकीदत के साथ शुरू हो गया है. जहां भारी संख्या में इसलाम धर्मावलंबियों सहित अन्य समुदाय के लोगों ने मजार पर चादरपोशी की.
ख्वाजा बिसमिल्लाह शाह के मजार के खादिम मोमीना वारसी ने बताया कि बाबा का मजार में सभी धर्मों के लोग आते अपना सिर झुका कर सजदा करते और अपने मुराद पूरी होने की मन्नत मांगते. बाबा उन्हें अवश्य पूरा करते. खादिम वारसी ने बताया कि बाबा का आशीर्वाद व मन्नत पूरी होने पर सभी मजार पर चादर चढ़ाते है जो गंगा जमुनी तहजीब की एक जिंदा मिसाल है. वहीं उन्होंने बताया कि बुधवार को मजार प्रासंगण में मिलाद किया गया.
उर्स को लेकर यहां भव्य मेला का भी आयोजन होता है. जहां गुरुवार एवं शुक्रवार रात में कव्वाली का आयोजन भी किया गया है. जहां चादरपोशी के साथ साथ क व्वाली में भी बड़ी संख्या में लोग शिरकत करते है. वहीं खादीम मोमीना वारसी ने बताया कि विशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विनय
चौधरी अपने परिवार सहित बाबा के मजार पर चादर चढ़ाने आ पहुंचे है. इस मौके पर निवर्तमान जिप एवं वर्तमान पंसस प्रत्याशी प्रतिनिधि शकील रब्बानी, सचिव मास्टर इजहार, मिन्हाज आलम, मरगुब आलम, जुनैद आलम, खादिम सेहरोउद्दीन मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




