गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन िनकाली प्रभात फेरी

Published at :15 Apr 2016 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुद्वारा में भजन-कीर्तन िनकाली प्रभात फेरी

किशनगंज : 317वां वैशाखी पर्व खालसा जन्म दिवस समारोह गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा किशनगंज में धूमधाम से मनाया गया. खालसा जन्म दिवस समारोह के संबंध में किशनगंज गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि देश एवं धर्म की रक्षा के लिए आज के ही दिन 1699 में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज […]

विज्ञापन

किशनगंज : 317वां वैशाखी पर्व खालसा जन्म दिवस समारोह गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा किशनगंज में धूमधाम से मनाया गया. खालसा जन्म दिवस समारोह के संबंध में किशनगंज गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि देश एवं धर्म की रक्षा के लिए आज के ही दिन 1699 में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज ने खालसा पंथ का सृृजन किया था.

उन्होंने बताया कि इस समय देश में अराजकता फैली हुई थी. तब उन्होंने आनंदपुर साहिब में एक विशाल जन सभा का आयोजन किया. सभा में उपस्थित सज्जनों में से बीर बहादुर युवकों को चुन कर गोविंद सिंह ने वीर खालसा पंथ का सृजन कर उसे अमृत पान (दीक्षा) करा कर देश धर्म की रक्षा के लिए जूझ मरने के लिए शक्ति प्रदान की. इसलिए आज के ही दिन सिख धर्मांवलंबी खालसा पंथ जन्मदिवस समारोह वैशाखी पर्व मनाते हैं. बुधवार को प्रात: साढ़े पांच बजे प्रभात फेरी निकाली गयी.

इस मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह लख्खा गुरुनाम सिंह अशोक सिंह जसपाल सिंह सीडी सिंह बंटी सिंह सैकड़ों सिख समुदाय के लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन