बिहार : रिटायर्ड शिक्षक से 6.50 लाख रुपये की लूट

Updated at : 11 Apr 2016 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : रिटायर्ड शिक्षक से 6.50 लाख रुपये की लूट

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले मेंसोमवारको अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से 6.50 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक मधु सूदन ठाकुर किशनगंज नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 6.50 लाख रुपये निकालकर अपने घर लौटने के लिए बस पर सवार हो रहे थे, […]

विज्ञापन

किशनगंज : बिहार के किशनगंज जिले मेंसोमवारको अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से 6.50 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्र ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक मधु सूदन ठाकुर किशनगंज नगर थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 6.50 लाख रुपये निकालकर अपने घर लौटने के लिए बस पर सवार हो रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार सशस्त्र अपराधियों ने उनसे राशि भरा बैग छीना और फरार हो गये.

राजीवमिश्र ने बताया कि लूट की इस घटना को अंजाम देकर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल की ओर फरार हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गयी है. उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन