टेंपू पलटने से एक की मौत, तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Apr 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

दिघलबैंक : दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य पथ पर स्थित कोईमारी गांव के समीप टेंपू पलट जाने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक टेंपू पर दस लोग सवार होकर बालुबाड़ी गांव से बहादुरगंज जा रहे थे. कोईमारी […]
विज्ञापन
दिघलबैंक : दिघलबैंक-बहादुरगंज मुख्य पथ पर स्थित कोईमारी गांव के समीप टेंपू पलट जाने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी एवं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक टेंपू पर दस लोग सवार होकर बालुबाड़ी गांव से बहादुरगंज जा रहे थे.
कोईमारी गांव से समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी टेंपू ने ओवर टेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी. जिससे सामने वाला टेंपू सड़क किनारे पलट गया. टेंपू में सवार बालुबाड़ी निवासी एनुल हक पिता सइदुर्रहमान को सर पर गहरा चोट लगा और वह बेहोश हो गया. लोगों ने उसे टप्पू स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.
मगर सर से अधिक रक्त बहाव होने के कारण उसकी मौत हो गयी. वहीं घायल दसमुद्दीन, इसराफील आलम एवं अर्जन खातुन सभी बालुबाड़ी निवासी का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बालुबाड़ी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. पीछे से ओवर टेक के चक्कर में टेंपू को टक्कर मारने वाली टेंपू का पता नहीं चला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




