आयोजन. डीपीएस के वािर्षकोत्सव पर एसपी ने की बच्चों से ईमानदारीपूर्वक पढ़ने की अपील

Published at :28 Mar 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
आयोजन. डीपीएस के वािर्षकोत्सव पर एसपी ने की बच्चों से ईमानदारीपूर्वक पढ़ने की अपील

मानव विकास में महत्वपूर्ण है िशक्षा रविवार को डीपीएस का वािर्षकोत्सव मनाया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसपी ने िशक्षा के प्रति लोगों जागरूक करने का प्रयास किया. किशनगंज : शिक्षा जीवन में तरक्की का सशक्त माध्यम है. हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षा ग्रहण करें, इसके लिए अभिभावक भी शिक्षा के प्रति जागरूक हों.ये बातें […]

विज्ञापन

मानव विकास में महत्वपूर्ण है िशक्षा

रविवार को डीपीएस का वािर्षकोत्सव मनाया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि एसपी ने िशक्षा के प्रति लोगों जागरूक करने का प्रयास किया.
किशनगंज : शिक्षा जीवन में तरक्की का सशक्त माध्यम है. हमारी आने वाली पीढ़ी शिक्षा ग्रहण करें, इसके लिए अभिभावक भी शिक्षा के प्रति जागरूक हों.ये बातें पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कही. वे रविवार को डीपीएस स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. श्री रंजन ने कहा कि शिक्षा ही इंसान को उजाला दिखाती है, इसलिए विद्यार्थियों को मेहनत व लगन से पढ़ना चाहिए. इसको पाकर जीवन में सफलता की उंचाई को छू सकते हैं. श्री रंजन ने बच्चों की ओर मुखातिब होकर कहा कि शिक्षा मानव जीवन के विकास के लिए काफी अहम है.
बच्चे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखें और लक्ष्य की प्राप्त के लिए ईमानदारी पूर्वक कड़ी मेहनत के साथ सतत रूप से प्रयासरत रहे. समारोह में बोलते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कहा कि बच्चों का यह दौर काफी नाजुक होता है. अभिभावक तथा शिक्षक उन्हें सही मार्गदर्शन दें तथा उनकी समस्याओं को ध्यानूपर्वक सुन कर आत्मयीता के साथ हल करें. इससे पहले समारोह की शुरूआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर की.
अपने स्वागत भाषण में डीपीएस स्कूल के निदेशक आसिफ इकबाल ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आज के आधुनिक युग में एक बेहतर व स्तरीय शिक्षा देना है. उन्होंने बताया कि स्कूल की उपलब्धियों में विभिन्न स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां, स्कूल की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों की अहमद भूमिका तथा समय-समय पर विभिन्न संस्थानों द्वारा की ओर से सम्मानित होना, स्कूल कैंपस में भारतीय सभ्यता और संस्कृति से संबंधित दिवसों पर भव्य आयोजन करना,
वाद विवाद प्रतियोगिताओं के द्वारा बच्चों की प्रतिभा को निखारना आदि शामिल है. उन्होंने बताया कि इसका श्रेय सुशिक्षित स्टाफ तथा प्रबंधन की प्रतिबद्धता के बल पर ही संभव हो सका है. इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया. गीतों के माध्यम से लोक कलाओं का प्रदर्शन करने के प्रयास के साथ ही सभी ने नाटक के माध्यम से देश की वर्तमान स्थिति पर लोगों का ध्यान खींचने का प्रयास किया. जबकि मंच का संचालन हमीउद्दीर एवं मुशरफ ने किया. इस अवसर पर बडी संख्या में शहर के गणमान्य लोग, अभिभावक तथा विभिन्न कक्षा के छात्र-छात्रा व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन