त्योहार . बाजार मिलावटी रंगों से पट गये हैं, अनजाने में लोग बीमारी का बन जाते हैं िशकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2016 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

होली में प्राकृतिक रंगों का करें इस्तेमाल अपने आस-पड़ोस के पर्यावरण की रखा के लिए हमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, विभिन्न फूल पत्तियों से बने ये रंग हमारे व हमारे पर्यावरण की रक्षा में सहायक सिद्ध होगा. रंगो के त्योहार होली को ले शहर सहित सुदरवर्ती ग्रामीण इलाकों के बाजार में कृत्रिम व […]
विज्ञापन
होली में प्राकृतिक रंगों का करें इस्तेमाल
अपने आस-पड़ोस के पर्यावरण की रखा के लिए हमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए, विभिन्न फूल पत्तियों से बने ये रंग हमारे व हमारे पर्यावरण की रक्षा में सहायक सिद्ध होगा. रंगो के त्योहार होली को ले शहर सहित सुदरवर्ती ग्रामीण इलाकों के बाजार में कृत्रिम व मिलावटी रंगों से पट गया है. इन रंगों के इस्तेमाल से बचे और प्राकृतिक रंग का इस्तेमाल करें.
किशनगंज : रंगों के त्योहार होली को ले शहर सहित सुदुरवर्ती ग्रामीण इलाकों के बाजार कृत्रिम व मिलावटी रंगों से पट गए है. जागरूकता के अभाव के कारण लोग इन रंगों को इस्तेमाल कर जाने अनजाने गंभीर बीमारियों का शिकार बन जाते है. इन रंगों में मिलाए गए विषाक्त रासायनिक पदार्थ पानी में घुलकर पर्यावरण को भी व्यापक क्षति पहुंचते है. विभिन्न फूल पत्तियों से बने ये रंग पर्यावरण की रक्षा में सहायक सिद्ध होता है.
ऐसे बनायें प्राकृतिक रंग
लाल रंग – एक लीटर पानी में 200 ग्राम गुलमोहर के फुल को एक दिन पहले डुबो कर रखें. दूसरे दिन इन फुलों को हल्के हाथों से मसल कर छान ले. लाल रंग तैयार है, वहीं लाल गुलाल तैयार करने के लिए सूखे गुल मोहर के फुल को पीस कर पाउडर तैयार करें और इसमें मात्रा के अनुसार मैदा या अरारोट मिलाकर सुगंधित इत्र मिलाएं. बादामी रंग – एक लीटर पानी में 200 ग्राम कत्था रात भ्ज्ञर भिंगोकर रखे, दूसरे दिन इच्छानुसार पानी मिलाकर बादामी रंग तैयार करें.
इसके साथ ही एक लीटर पानी में 200 ग्राम चाय पत्ती या कॉफी मिलाकर काफी देर तक खौलने के पश्चात भी प्राकृति बादामी रंग प्राप्त किया जा सकता है.
काला रंग – एक लीटर पानी में सूखे आंवला 200 ग्राम डाल कर आधा घंटा तक खौलाएं. फिर लोहे के वर्तन में रात भर के लिए छोड़ दे. प्रात: छानने के पश्चात काला रंग तैयार मिलेगा. नारंगी रंग – दो चम्मच हल्दी में थोड़ा सा चूना मिलाए फिर तैयार पेस्ट में पानी मिला कर नारंगी रंग तैयार करें.
पीला रंग – पीला रंग तैयार करने के लिए दो लीटर पानी में दो चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर गर्म करें, ठंडा होने पर व्यवहार में लाएं.
इसके साथ ही दो लीटर पानी में 200 ग्राम गेंदा फूल मिलाकर कुछ देर तक खौलाएं और रात भर के लिए ढक कर छोड़ दे. प्रात: पीला रंग तैयार मिलेगा.
हरा रंग – एक लीटर पानी में दो चम्मच मेहंदी मिला कर अच्छी तरह से मिलाने से हरा रंग तैयार हो जाता है. वहीं पालग साग व पुदिना पत्ता को एक लीटर पानी में खौलाने के पश्चात हरा रंग प्राप्त होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




