महिला सशक्तीकरण. दिघलबैंक प्रखंड में नामांकन को ले उमड़ रही भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2016 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

पुरुषों से आगे हैं महिला अभ्यर्थी महिलाएं अब िकसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है. चाहे वह िशक्षा हो खेल हो या िफर राजनीित. दीघलबैंक में भी महिला अभ्यर्थी पुरुष से नामांकन में आगे हैं. दिघलबैंक(किशनगंज) : लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उपेक्षित आधी आबादी इस बार के पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित […]
विज्ञापन
पुरुषों से आगे हैं महिला अभ्यर्थी
महिलाएं अब िकसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है. चाहे वह िशक्षा हो खेल हो या िफर राजनीित. दीघलबैंक में भी महिला अभ्यर्थी पुरुष से नामांकन में आगे हैं.
दिघलबैंक(किशनगंज) : लोकसभा और विधानसभा चुनाव में उपेक्षित आधी आबादी इस बार के पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. पंचायत चुनाव में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के बाद उनकी भागीदारी और सशक्त हो गयी है. सामान्य सीटों पर भी अपनी दावेदारी पेश कर यह एहसास दिला रही है कि इस चुनाव में नारी सशक्तीकरण की हनक दिखेगी.
लगभग 70 फीसदी सीटों पर इस बार उनकी दावेदारी रहने की संभावना जतायी जा रही है.
मुखिया पद के लिए अधिक दावेदारी: सर्वाधिक दावेदारी मुखिया, सरपंच, पंसस एवं जिला परिषद के लिए कर रही है. जहां चुनाव जीतने के बाद उन्हें नेतृत्व का मौका भी मिलेगा. प्रखंड में मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य के पद पर पिछले चुनाव में भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी रही थी.
नाजिर रसीद में महिलाएं पुरूषों से आगे निकली: इस बार के चुनाव के लिए प्रखंड मुख्यालय में काटे गये नाजिर रसीद की बात करें तो मंगलवार तक कुल 1730 एनआर काटे गये है. जिसमें 912 महिलाएं शामिल हैं.
जानकार मानते है: जानकार मानते है कि महिलाओं में नेतृत्व व प्रबंधन क्षमता कमी नहीं होती, बशर्ते उन्हें अवसर उपलब्ध हो. राजनीति में महिलाओं का क्रेज पहले से बढ़ा है. लेकिन लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था नहीं होने से पंचायत चुनाव उन्हें आकर्षित किया है.जहां वे स्वतंत्र रूप से नेतृत्व क्षमता का बेहतर उपयोग कर सकती है. कई महिला उम्मीदवारों ने कहा कि जब महिला वोटरों की संख्या आरक्षित व अनारक्षित दोनों सीटों पर है तो वे पुरूषों के दावे वाले सीटों पर भी चुनाव लड़ कर और जीत कर दिखायेंगी.
जिला परिषद में 11 लोगों ने भरा परचा: किशनगंज. जिला परिषद सदस्य के लिए मंगलवार को कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. जिन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है उसमें टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 1 से शांति देवी एवं रीता देवी शामिल है. टेढ़ागाछ क्षेत्र संख्या 2 से धीरेंद्र लाल हरिजन एवं पन्ना लाल ऋषिदेव, दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 3 से मुंशी मुर्मू एवं प्रमीला हेंब्रम ने नामांकन किया है.
बहादुरगंज प्रखंड अतर्गत क्षेत्र संख्या 5 से इफराना बेगम, अंसरी बेगम एवं अनसरी बेगम ने नामांकन किया है. बहादुरगंज क्षेत्र संख्या 6 से जुनैद आलम एवं इमरान ने नामांकन परचा दाखिलकिया. टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र से नामांकन का मंगलवार को अंतिम दिन था. जबकि दिघलबैंक के लिए अंतिम तिथि 17 मार्च एवं बहादुरगंज के लिए 18 मार्च नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित है.
टेढ़गाछ में 557 अभ्यर्थियों ने भरा परचा: टेढ़ागाछ(किशनगंज). प्रखंड में पंचायत चुनाव में नामांकन के लिए प्रखंड मुख्यालय में अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी है. नामांकन के पांचवे दिन कुल 557 अभ्यर्थियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. नामांकन प्रक्रिया देर शाम तक चलता रहा. मुखिया पद के लिए झुनकी मुशहरा पंचायत से महजारून निशा, डाकपोखर पंचायत से जीनत आरा, चुमकी कुमारी सिन्हा, शीला रानी दास, भौरहा पंचायत से जगदीश प्रसाद साह, मो सफीक आलम, अबु बकर, मो मुख्तार आलम, झाला पंचायत से मुदस्सीर आजाद, अरूण यादव,
पंसस पद के लिए भोरहा पंचायत से बिंदेश्वर प्रसाद साह, डाकपोखर पंचायत से प्रकाश कुमार सिन्हा, जयराम सिंह, मटियारी पंचायत से मासे कैशर रजा, मो सहरूल, आरफा नाजमी, हुरमुज आलम, मीनू कुमारी, मुखिया पद के लिए मटियारी पंचायत से उषा देवी एवं भोरहा पंचायत वार्ड नंबर ग्यारह से वार्ड सदस्य पद के लिए गोविंदा तिवारी ने नामांकन परचा दाखिल किया. आरओ सह बीडीओ सुरेंद्र तांती ने बताया कि मुखिया पद के लिए 56,
सरपंच पद के लिए 32, पंचायत समिति सदस्य के लिए 51, वार्ड सदस्य के लिए 282, ग्राम कचहरी पंच सदस्य के लिए 136 उम्मीदवारों ने नामांकन परचा दाखिल किया. प्रखंड प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों को सहायता व सभी जानकारी की समुचित व्यवस्था की गयी थी. नामांकन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. प्रखंड से जुड़े 12 पंचायतों में विभिन्न पदों पर नामांकन के लिए एनआर कटाने व नामांकन परचा करने को लेकर अभ्यर्थियों में उथल पुथल जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




