प्रारंभिक शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन अनशन आज से

Published at :14 Mar 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षक संघ का अनिश्चितकालीन अनशन आज से

किशनगंज : नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला इकाई के शिक्षक सोमवार से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे. इस संबंध में संघ के जिला सचिव रागीबुर्रहमान एवं अध्यक्ष नईम यजदानी ने बताया कि संघ द्वारा जिला इकाई द्वारा 4 मार्च को डीएम […]

विज्ञापन

किशनगंज : नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले जिला इकाई के शिक्षक सोमवार से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे. इस संबंध में संघ के जिला सचिव रागीबुर्रहमान एवं अध्यक्ष नईम यजदानी ने बताया कि संघ द्वारा जिला इकाई द्वारा 4 मार्च को डीएम को 9 सूत्री मांगों का स्मार पत्र दिया गया था.

जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि अगर जिला शिक्षा विभाग द्वारा नियोजित शिक्षकों से जुड़ी 9 सूत्री मांगों की पूर्ति नहीं की जाती है तो 14 मार्च से अनिश्चितकालीन अनशन की जायेगी. इससे पूर्व भी जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से संघ स्तर पर शिष्टमंडल द्वारा ज्ञापन व मांगों से विभाग को अवगत कराया है.

संघ द्वारा दिये गये जायज मांगों के आवेदन एवं संघ द्वारा बार बार गुहार लगाने के बाद भी विभाग द्वारा किसी तरह की कार्यवाही एवं पहल नहीं की गयी है. ऐसी स्थिति में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ अपने पुराने निर्णय पर कायम रह कर आगामी 14 मार्च से डीइओ कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन करने का निर्णय बैठक में लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन