चाकू से युवक को किया घायल, आरोपी गिरफ्तार

किशनगंज : स्थानीय डुमरिया भट्टा में शुक्रवार देर रात्रि दो पक्षों के बीच उपजे विवाद उपरांत एक पक्ष के लोगों द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे दिये जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल के निकट मौजूद स्थानीय लोगों ने मामले के आरोपी शुभम पासवान पिता स्व सुनील पासवान डुमरिया भट्ठा निवासी […]
किशनगंज : स्थानीय डुमरिया भट्टा में शुक्रवार देर रात्रि दो पक्षों के बीच उपजे विवाद उपरांत एक पक्ष के लोगों द्वारा चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे दिये जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. घटनास्थल के निकट मौजूद स्थानीय लोगों ने मामले के आरोपी शुभम पासवान पिता स्व सुनील पासवान डुमरिया भट्ठा
निवासी को मौके पर ही धर दबोचा और जम कर उसकी धुनाई कर दी. घटना के दौरान घायल हुए श्याम पासवान को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती करा दिया. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह फौरन घटनास्थल पर पहुंच गयी और आरोपी युवक को अपने कब्जे में कर लिया. शनिवार को पीड़ित युवक श्याम पासवान की लिखित शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




