विदेशी कॉस्मेटिक सामान के साथ दो गिरफ्तार

Published at :10 Mar 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी कॉस्मेटिक सामान के साथ दो गिरफ्तार

दिघलबैंक : एसएसबी की तैनाती एवं इसके लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर नये नये रास्ते ढूंढ़ कर तस्करी को अंजाम देते हैं. पहले डीजल, पेट्रोल, अब कॉस्मेटिक सामानों को बड़ी मात्रा में नेपाल भेजा जा रहा है. मंगलवार के दिन एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कंपनी दिघलबैंक ने भारी मात्रा में फेयर लवली क्रीम […]

विज्ञापन

दिघलबैंक : एसएसबी की तैनाती एवं इसके लाख कोशिशों के बावजूद भी तस्कर नये नये रास्ते ढूंढ़ कर तस्करी को अंजाम देते हैं. पहले डीजल, पेट्रोल, अब कॉस्मेटिक सामानों को बड़ी मात्रा में नेपाल भेजा जा रहा है. मंगलवार के दिन एसएसबी 12वीं वाहिनी की सी कंपनी दिघलबैंक ने भारी मात्रा में फेयर लवली क्रीम व एक ऑटो को जब्त करने में सफलता पायी है. एसएसबी सूत्रों के मुताबिक एक ऑटो पर 20 कार्टून फेयर लवली क्रीम को बोरे में डाल कर दिघलबैंक चेक पोस्ट के बगल से लेकर बालूबाड़ी गांव की ओर ले जाया जा रहा था. जवानों की नजर उस गाड़ी पर पड़ी तो उसे रोक कर पूछताछ की.

जांच करने पर उस ऑटो में भारी मात्रा में क्रीम पाया गया. कंपनी प्रभारी सहायक सेनानायक दलजीत सिंह ने बताया कि बालूबाड़ी गांव भारत नेपाल सीमा पर स्थित है. तस्करी का सामान इन गांवों में जमा करते हैं और फिर मौका पाकर उसे आसानी से नेपाल भेज देते हैं. उन्होंने बताया कि भारी मात्रा में क्रीम के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर मो कलाम और दूसरा मो सजरूल दोनों बालूबाड़ी निवासी हैं, जिसको जब्त सामान के साथ कस्टम को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन