नाबालिग के अपहरण मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, दो नामजद
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज, दो नामजद
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में अपहरण की आशंका, दो दिन बाद किशोरी को घर के बाहर छोड़ भागे आरोपित
पहाड़कट्टा. पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आने में बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. परिजनों के मुताबिक घटना बीते 21 अप्रैल की है. शिकायत के बाद गांव में पंचायती भी हुई.इसके बाद 23 अप्रैल की रात्रि आरोपितों ने किशोरी को घर के बाहर लाकर छोड़ दिया. किशोरी के पिता के लिखित आवेदन पर पहाड़कट्टा थाने में कांड दर्ज किया गया है. पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी को रविवार को सीडब्लूसी में प्रस्तुत किया गया था. सोमवार को काउंसिलिंग की प्रक्रिया के बाद न्यायालय ले जाया गया. मेडकिल रिपोर्ट व न्यायालय के आदेश के बाद अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. किशोरी के पिता के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत थाना कांड संख्या 86/26 दर्ज किया गया है. इस कांड में दामलबाड़ी निवासी मजहर व तरिया गांव के असिरुल को नामजद आरोपित बनाया गया. मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है. नाबालिग किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी की उम्र 14 वर्ष तीन माह है. लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर दामलबाड़ी के मजहर ने अपहरण किया था. दो दिन तक रखने के बाद रात को दस बजे घर के बाहर छोड़ दिया. उन्होंने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार से दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










