ईमानदारी से करें पैक्स का काम : िजलाधिकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

डीएम ने िकसानों से की अपील, निकटतम पैक्स में दें धान किशनगंज : सभी पैक्स ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदें और उसी अनुपात में सीएमआर जमा करें. धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में डीएम पंकज दीक्षित ने दो टूक कहा कि बिचौलिये की मदद लेकर धान खरीदारी एवं चावल की कालाबाजारी करने वाले […]
विज्ञापन
डीएम ने िकसानों से की अपील, निकटतम पैक्स में दें धान
किशनगंज : सभी पैक्स ईमानदारी एवं पारदर्शी तरीके से धान खरीदें और उसी अनुपात में सीएमआर जमा करें. धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में डीएम पंकज दीक्षित ने दो टूक कहा कि बिचौलिये की मदद लेकर धान खरीदारी एवं चावल की कालाबाजारी करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे.
उन्होंने कई पैक्सों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की सराहना की तो उदासीन रहने वाले पैक्स की क्लास भी ली. डीएम श्री दीक्षित ने कहा कि आज प्रधान सचिव वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पूरे राज्य के सभी डीएम से सीधा संवाद करेंगे और आप लोगों की बेहतर उपलब्धि ही इस जिले को गौरवान्वित करेगी. डीएम ने कहा कि बोरे का अभाव कोई समस्या नहीं जितनी बोरियां चाहिए वह मिलेगा. डीएम ने किसानों की बकाया राशि के भुगतान,
बकाया सीएमआर की भी समीक्षा की एवं कहा कि 62 पैक्स का बकाया लगभग 1़50 करोड़ रुपये दे दिया जायेगा. इसके लिए उन्होंने एसएफसी जिला प्रबंधक रामाशंकर एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 25 मार्च तक ही धान की खरीदारी करनी है. उन्होंने जिला के सभी किसान से अपील की है कि धान अपने निकटतम पैक्स को दें और तुरंत उनसे राशि भी लें. बैठक में जिला के सभी पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




