ठगी के दो आरोपियों को लोगों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले

Published at :07 Jan 2016 2:30 AM (IST)
विज्ञापन
ठगी के दो आरोपियों को लोगों ने दबोचा किया पुलिस के हवाले

किशनगंज : स्थानीय सुभाषपल्ली में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब स्थानीय लोगों ने ठगी मामले के दो आरोपियों को धर दबोचा और जम कर उनकी क्लास ले ली. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह फौरन घटनास्थल पर पहुंच गयी और दोनों आरोपियों को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ा अपने […]

विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय सुभाषपल्ली में बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब स्थानीय लोगों ने ठगी मामले के दो आरोपियों को धर दबोचा और जम कर उनकी क्लास ले ली. घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही वह फौरन घटनास्थल पर पहुंच गयी और दोनों आरोपियों को आक्रोशित लोगों के चंगुल से छुड़ा अपने साथ थाना ले आयी.

घटना के संबंध में पीड़ित मो इलहाज पिता मो जुबेर, बेगूसराय निवासी ने बताया कि ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्रालि नामक संस्था जैविक खाद सहित अन्य कृषि उत्पाद बेचने का काम करती है तथा 16300 के एवज में चेन तैयार करती है व नये ग्राहकों को जोड़ने के एवज में मात्र तीन माह में पल्सर मोटरसाइकिल व साल भर में करोड़पति बनाने का सब्जबाग दिखा कर हजारों बेरोजगारों को अपने जाल में फंसा लेती है.
पीड़ित इलहाज को भी स्थानीय हलीम चौक स्थित कंपनी की फ्रेंचाइजी संस्था होली पैथ ट्रेडर्स के रूबी डिस्ट्रीब्यूटर पद पर तैनात मो नजरुल हक व सरताज अहमद ने अपने जाल में फंसा कर 16 हजार रुपये ऐंठ लिये थे तथा शेष 300 रुपये के लिए उन्हें बुधवार को किशनगंज बुलाया था और पल्सर मोटरसाइकिल देने का वादा भी किया था. परंतु इस बीच पीड़ित इलहाज को कंपनी के फर्जीवाड़े का पता चल गया था.
किशनगंज पहुंचते ही उसने नजरुल व सरताज को सुभाषपल्ली बुला लिया और स्थानीय परिजनों की सहायता से उन्हें धर दबोचा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन