मनाया गया शहीद कुलदीप झा का शहादत दिवस

Published at :27 Dec 2015 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
मनाया गया शहीद कुलदीप झा का शहादत दिवस

जोगबनी : जोगबनी यंग मेंस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद कुलदीप झा की शहादत दिवस मनाया गया. शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा पर आयोजित शहादत दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके आश्रितों को सम्मान दिया गया. शहीद कुलदीप झा की 65 वीं शहादत दिवस जोगबनी यंग मेंस क्लब में नरपतगंज […]

विज्ञापन

जोगबनी : जोगबनी यंग मेंस क्लब द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद कुलदीप झा की शहादत दिवस मनाया गया. शुक्रवार को भारत नेपाल सीमा पर आयोजित शहादत दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके आश्रितों को सम्मान दिया गया.

शहीद कुलदीप झा की 65 वीं शहादत दिवस जोगबनी यंग मेंस क्लब में नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंती देवी की अध्यक्षता में मनायी गयी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल के पूर्व मंत्री तथा मधेशी नेता राजेंद्र महतो शामिल हुए. नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंती देवी ने कहा कि कुलदीप झा भारत के होते हुए भी नेपाल के तानाशाह राणा शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी. इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रदीप कुमार सिंह व फारबिसगंज के वर्तमान विधायक मंचन केसरी ने भी सभा को संबोधित किया.

इस मौके पर 105 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी कलानंद सिंह, भृगुनाथ शर्मा, रामानंद सिंह तथा स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों में हेमा सिंह, मोहिनी देवी, जानकी देवी, रामदुलारी देवी, गीता देवी, दुर्गा देवी, मोहमाया देवी, सरस्वती देवी, कौशल्या देवी, दुलिया देवी को सम्मानित किया गया. मौके पर नप उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद, राजनंदन यादव, भरगामा प्रखंड प्रमुख दिव्य प्रकाश यादवेंदु, अजय अकेला, विजय यादव आदि लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन