गरीब नवाज एक्सप्रेस से कूद कर कैदी फरार

Published at :26 Dec 2015 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
गरीब नवाज एक्सप्रेस से कूद कर कैदी फरार

किशनगंज : आनंद बिहार रेल थाना में दर्ज नशा खुरानी मामले की पेशी के लिए स्थानीय मंडल कारा में बंद कैदी की वापसी के क्रम में पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद कर कैदी के फरार हो गया. कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की लिखित शिकायत के आधार पर महेशखुंट रेल […]

विज्ञापन

किशनगंज : आनंद बिहार रेल थाना में दर्ज नशा खुरानी मामले की पेशी के लिए स्थानीय मंडल कारा में बंद कैदी की वापसी के क्रम में पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद कर कैदी के फरार हो गया.

कैदी की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की लिखित शिकायत के आधार पर महेशखुंट रेल थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं एस्कार्ट पार्टी के जवानों पर निलंबन की तलवार लटकने लगी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र के शीशाबाड़ी ग्राम निवासी कुतुब अली पिता तैयब अली को बहादुरगंज पुलिस ने गत दो मई को नशा खुरानी मामले में पर्याप्त साक्ष्य के साथ गिरफ्तार किया था तथा भादवि की धारा 328, 379, 411 के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

इसी दरम्यान दिल्ली आनंद बिहार रेल थाना में दर्ज नशा खुरानी के एक अन्य मामले कांड संख्या 31/12 की जांच में पहुंची आनंद बिहार रेल थाना की पुलिस आरोपी कुतुब अली को रिमांड पर लेकर स्थानीय पुलिस के सअनि विजय सिंह के नेतृत्व में गठित एस्कार्ट पार्टी के साथ दिल्ली रवाना हो गयी, जहां दिल्ली शहादरा स्थित कड़कड़ाडुम्मा न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश रविंद्र जडेजा की अदालत में पेश करने के उपरांत गत 18 दिसंबर को गरीब नवाज एक्सप्रेस से पुन: किशनगज की ओर रवाना हो गये थे.

सअनि विजय सिंह के साथ साथ हवलदार ब्रह्म यादव व सिपाही सुनील कुमार, सत्येंद्र राम व गणेश मंडल ने कुतुब को गहरी निगरानी में ले रखा था. इसके बावजूद पसराहा स्टेशन के समीप वह पुलिस कर्मियों की आंखों में धूल झोंक कर चलती ट्रेन से फरार हो जाने में सफल रहा.

एस्कार्ट पार्टी द्वारा महेशखूंट रेल थाना में घटना की जानकारी दिये जाते ही रेल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयत्नशील हो गयी थी. परंतु घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी कुतुब पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया था. इधर, स्थानीय पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने एस्कार्ट पार्टी में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन