भीम रथ पहुंचा किशनगंज

किशनगंज : बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर सफाई कर्मचारियों को सम्मान की लड़ाई के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से देश भर की यात्रा पर निकले भीम यात्रा रथ का गुरुवार को स्थानीय माधव नगर में भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीम यात्रा […]
किशनगंज : बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर सफाई कर्मचारियों को सम्मान की लड़ाई के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से देश भर की यात्रा पर निकले भीम यात्रा रथ का गुरुवार को स्थानीय माधव नगर में भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीम यात्रा रथ के सदस्यों व स्थानीय सफाई कर्मियों ने डा भीम राव आंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा बताये गये मार्गों पर चलने की शपथ ली.
उपस्थित सफाई कर्मियों को उनके हक व हकूक के प्रति जागरूक करते हुए राज्य संयोजक रणवीर कुमार ने बताया कि समता और बराबरी के आंबेडकर जी के सपनों को साकार करने के लिए और संविधान में दिये गये जीने के हक को हासिल करने के लिए भीम यात्रा की शुरुआत की गयी है. इस मौके पर अनिल कुमार वाल्मीकि, माही सिंह आदि के साथ साथ शिवनाथ मल्लिक, पवन मल्लिक, सोनी मल्लिक, राजा मल्लिक, प्रमोद मल्लिक, गोपी मल्लिक सहित कई अन्य स्थानीय सफाई कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










