पद से हटाये जाने को नगर अध्यक्ष ने दी चुनौती

किशनगंज : निर्वाचित नगर अध्यक्ष को पद से हटाना जिला अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में नहीं है. सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नगर अध्यक्ष को पद से हटा सकते हैं. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मुझे नगर अध्यक्ष पद से हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उक्त बातें भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने […]
किशनगंज : निर्वाचित नगर अध्यक्ष को पद से हटाना जिला अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र में नहीं है. सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नगर अध्यक्ष को पद से हटा सकते हैं. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मुझे नगर अध्यक्ष पद से हटाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. उक्त बातें भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कही.
बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि मैंने कोई पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया है, बल्कि जिलाध्यक्ष स्वयं पार्टी विरोधी कार्य में लिप्त रहे हैं. जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी ने लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर कर भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










