राष्ट्रीय मानकों पर परखे जाएंगे दोनों केंद्र, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नयी दिशा

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानकों पर परखे जाएंगे दोनों केंद्र, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नयी दिशा

विज्ञापन

किशनगंज. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, भरोसा व सुदृढ़ व्यवस्था को नयी पहचान दिलाने की दिशा में किशनगंज जिला एक महत्वपूर्ण मुकाम पर पहुंच चुका है. राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पहचान बना चुके हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) अब राष्ट्रीय स्तर की कसौटी पर खरे उतरने के लिए तैयार हैं. इसी क्रम में 29 अप्रैल को धंतोला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) तथा 30 अप्रैल को वल्दिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का निरीक्षण राष्ट्रीय स्तर की मूल्यांकन टीम द्वारा किया जाएगा. यह निरीक्षण जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रतिबद्धता की सच्ची परीक्षा मानी जा रही है.

राज्य से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंची गुणवत्ता की पहचान

वल्दिया हाट हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पहले ही राज्य स्तर पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत 79 अंक प्राप्त कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा चुका है. अब राष्ट्रीय स्तर पर निरीक्षण के लिए चयनित होना इस उपलब्धि को और मजबूती प्रदान करता है. वहीं धंतोला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इस प्रक्रिया में शामिल होना यह दर्शाता है कि जिले के अन्य केंद्र भी गुणवत्ता मानकों को तेजी से अपनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं.

क्या कहते है सिविल सर्जन

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि यह हमारे जिले के लिए गर्व का क्षण है कि दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए तैयार हैं. यह हमारी टीम की मेहनत और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है. हम पूरी तैयारी के साथ इस मूल्यांकन का सामना कर रहे हैं और उम्मीद है कि दोनों केंद्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

गुणवत्ता प्रबंधन में तकनीकी टीम की अहम भूमिका

जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की सक्रिय भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है. जिला गुणवत्ता आश्वासन समन्वयक सुमन सिन्हा ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के हर पहलू का गहन मूल्यांकन किया जाता है. इसमें स्वच्छता, दवा उपलब्धता, मरीजों के साथ व्यवहार, रिकॉर्ड प्रबंधन और सेवाओं की निरंतरता शामिल होती है. हमारी टीम ने लगातार प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और निगरानी के माध्यम से दोनों हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को पूरी तरह तैयार किया है. हमें पूरा विश्वास है कि ये केंद्र राष्ट्रीय मानकों पर खरे उतरेंगे.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन