हत्या मामले में एक युवक गिरफ्तार

Published at :22 Dec 2015 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या मामले में एक युवक गिरफ्तार

पौआखाली : सुखानी थाना क्षेत्र के पानीडुब्बी आदिवासी टोला के युवक मंगलू हेंब्रम की गला घोट कर दी गयी थी. उस हत्या मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने सुखानी पुलिस की मदद से मृतक के ही गांव पानीडुब्बी आदिवासी टोला से ताला टुडू नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता […]

विज्ञापन

पौआखाली : सुखानी थाना क्षेत्र के पानीडुब्बी आदिवासी टोला के युवक मंगलू हेंब्रम की गला घोट कर दी गयी थी. उस हत्या मामले में ठाकुरगंज पुलिस ने सुखानी पुलिस की मदद से मृतक के ही गांव पानीडुब्बी आदिवासी टोला से ताला टुडू नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बताया जाता है कि हिरासत में लिये गये युवक ताला टुडू ने घटना वाली रात मृतक मंगलू हेंब्रम के साथ मिल कर खाने-पीने की बात स्वीकारी है. लेकिन हत्या में शामिल होने या हत्या किसने की है इस बारे में ताला टुडू ने पुलिस को नहीं बताया है. आखिर हत्या की वजह क्या रही है और कौन-कौन से लोग इस हत्या में शामिल हैं, जिसकी गहन पड़ताल ठाकुरगंज पुलिस सुखानी पुलिस की मदद से करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन