सड़क पर खड़ा करते हैं वाहन

Published at :19 Dec 2015 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर खड़ा करते हैं वाहन

किशनगंज : ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से किशनगंज का हाल बेहाल. सड़कों को लोगों द्वारा पार्किंग स्थल के रूप में प्रयोग करने से आये दिन सड़क जाम की स्थिति पैदा हो रही है. पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोग सड़क पर ही अपने वाहन लगा कर अपना काम करते हैं. गांवों से आने […]

विज्ञापन
किशनगंज : ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से किशनगंज का हाल बेहाल. सड़कों को लोगों द्वारा पार्किंग स्थल के रूप में प्रयोग करने से आये दिन सड़क जाम की स्थिति पैदा हो रही है.
पार्किंग की सुविधा न होने के कारण लोग सड़क पर ही अपने वाहन लगा कर अपना काम करते हैं. गांवों से आने वाले लोगों को भी जब कहीं जगह नहीं मिलती है तब वो लोग भी सड़क पर ही गाड़ियां पार्क कर देते हैं, जो एक दिन की बात नहीं है और जो मरीज भी गांव से शहर दिखाने आते है वो भी अपनी वाहनों को डाक्टर के क्लिनिक के आगे खड़े कर देते हैं और चेक अप कराने चले जाते हैं.
जाम की वजह से लोगों की आपस में कभी कभी कहासुनी भी हो जाती है. प्रशासन भी इस समस्या को दूर करने में अब तक नाकाम ही रहा है. बाजार में कुछ दुकानदारों से बात करने पर उन्होंने बताया कि ट्रैफिक के कारण उन्हें दुकानदारी करने में असुविधा होती है. एक दुकानदार परवेज का तो ये तक कहना है कि सड़कों पर अवैध दुकान लगाने से भी ट्रैफिक जाम हो रहा है. शहर के ट्रैफिक हालत को सुधारने के लिए शहर वासियों और प्रशासन दोनों को साथ मिल कर काम करना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन