प्लाइउड फैक्टरी में लगी आग, अफरा-तफरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2015 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय कदम रसूल स्थित स्वास्तिक प्लाइ फैक्टरी में गुरुवार संध्या भीषण हादसा होते-होते उस वक्त बच गया जब असावधानीवश प्लाइउड के टुकड़ों में अचानक आग लग गयी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी तथा स्थानीय लोग किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे. फैक्टरी में मौजूद कर्मी प्रयास कर […]
विज्ञापन
किशनगंज : स्थानीय कदम रसूल स्थित स्वास्तिक प्लाइ फैक्टरी में गुरुवार संध्या भीषण हादसा होते-होते उस वक्त बच गया जब असावधानीवश प्लाइउड के टुकड़ों में अचानक आग लग गयी.
इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी तथा स्थानीय लोग किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे. फैक्टरी में मौजूद कर्मी प्रयास कर आग पर काबू पाने की चेष्टा करने लगे. हालांकि इस दौरान घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंच गयी और फायर बिग्रेड को भी घटना से अवगत करा दिया. परंतु कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए निजी प्रयास से आग पर काबू पा लिया. फैक्टरी प्रबंधक ने इस घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










