गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी

Published at :18 Dec 2015 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी

किशनगंज : स्थानीय धरमगंज मझिया रोड में गुरुवार दोपहर अचानक गैस सिलिंडर में आग लग जाने से पूरे इलाके में दहशत फैल गया. स्थानीय कुछ युवकों ने साहस का परिचय देते हुए धूल व कीचड़ के सहारे किसी तरह आग पर काबू पा लिया, जिससे भीषण हादसा टल गया. इधर, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस […]

विज्ञापन
किशनगंज : स्थानीय धरमगंज मझिया रोड में गुरुवार दोपहर अचानक गैस सिलिंडर में आग लग जाने से पूरे इलाके में दहशत फैल गया. स्थानीय कुछ युवकों ने साहस का परिचय देते हुए धूल व कीचड़ के सहारे किसी तरह आग पर काबू पा लिया, जिससे भीषण हादसा टल गया.
इधर, घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिलते ही वह भी फौरन घटनास्थल पर पहुंच गयी और आग बुझाने के कार्य में जुट गयी. ससमय सूचना दिये जाने के बाद भी आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड के घटनास्थल पर पहुंचने को ले स्थानीय लोगों में रोष भी देखा गया. घटना के बारे में गृह स्वामी जगदीश यादव ने बताया कि खाना बनाने के क्रम में अचानक सिलिंडर में भरे गैस के खत्म हो जाने के बाद उन्होंने नया सिलिंडर लगा कर ज्यों ही गैस स्टोव जलाने की चेष्टा की सिलिंडर में आग लग गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन