धान अधिप्राप्ति को ले प्रशासन ने कसी कमर

Published at :17 Dec 2015 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
धान अधिप्राप्ति को ले प्रशासन ने कसी कमर

ठाकुरगंज : धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. प्रखंड स्तर पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धान खरीद के मामले में नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को भी पंचायतों का भार सौंपा गया है. पैक्स, व्यापार मंडल के क्रय केंद्रों एवं गोदामों का भौतिक […]

विज्ञापन

ठाकुरगंज : धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. प्रखंड स्तर पर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी धान खरीद के मामले में नोडल पदाधिकारी बनाये गये हैं. प्रखंड के वरीय पदाधिकारियों को भी पंचायतों का भार सौंपा गया है.

पैक्स, व्यापार मंडल के क्रय केंद्रों एवं गोदामों का भौतिक सत्यापन कर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी को रिपोर्ट सौपेंगे. प्रखंड के 19 पैक्सों को सात पदाधिकारी के बीच बांटा गया है, जिसमें ठाकुरगंज व्यापार मंडल, बंदरझुला, डुमरिया, भौलमारा, खारूदह के पर्यवेक्षीय पदाधिकारी बीडीओ गनौर पासवान होंगे.
वहीं तातपौआ, जिरनगछ एवं दुधौटी अंचलाधिकारी, भोगडावर, दल्लेगांव एवं पटेशरी का भार प्रखंड कृषि पदाधिकारी को है, तो सखुआडाली, कनकपुर एवं चुरली का भार महिला प्रसार पदाधिकारी, वहीं पथरिया, बेसरबाटी एवं भातगांव का भार प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मालीगांव पंचायत में होने वाली धान खरीद पर निगरानी रखेंगे, तो प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बरचौंदी एवं रसिया में होने वाली धान खरी पर नजर रखेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन