बीएसएनएल सेवा से ग्राहक परेशान

Published at :17 Dec 2015 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल सेवा से ग्राहक परेशान

किशनगंज : बीएसएनएल के खराब सेवा के कारण विगत तीन महीने से जिले के दो लाख बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय बीएसएनएल अधिकारी अपना ही राग अलापने में लगे हैं. किशनगंज टीडीइ प्रिय रंजन के अनुसार स्थानीय स्तर पर बीएसएनएल सेवा में कोई गड़बड़ी नहीं है. सेवा में जो भी गड़बड़ी है इसका कारण भागलपुर […]

विज्ञापन

किशनगंज : बीएसएनएल के खराब सेवा के कारण विगत तीन महीने से जिले के दो लाख बीएसएनएल उपभोक्ता परेशान हैं. स्थानीय बीएसएनएल अधिकारी अपना ही राग अलापने में लगे हैं. किशनगंज टीडीइ प्रिय रंजन के अनुसार स्थानीय स्तर पर बीएसएनएल सेवा में कोई गड़बड़ी नहीं है.

सेवा में जो भी गड़बड़ी है इसका कारण भागलपुर पटना एवं कोलकाता से है. श्री रंजन ने बीएसएनएल के संबंध में तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक द्वारा कहीं भी कॉल करने पर उनका कॉल भागलपुर पटना कोलकाता होते हुए उनके द्वारा किये गये नंबर तक पहुंचते है. ऑप्टीकल फाइबर केवल के जरिये एक कॉल को इतने प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है.

उन्होंनेे बताया कि ऑप्टिकल फाइबर केवल को उक्त रास्ते में कहीं भी गड़बड़ी होने पर सेवा बाधित होती है. बीएसएनएल में बड़बड़ी को लेकर बीएसएनएल विभाग के डीजीएम पटना, डीजीएम मीडिया पटना, जीएम पटना ईटीआर सहित दिल्ली सीएमडी तक को बीएसएनएल की दुर्दशा की जानकारी है.

इसके बावजूद बीएसएनएल दुर्दशा सुधारने को लेकर कोई कारगर कदम नहीं उठाये जा रहे है. पूरे देश में घाटे में चल रही बीएसएनएल जिले में मुनाफे में चल रही थी. विगत वित्तीय वर्ष 2014-15 में किशनगंज बीएसएनएल लगभग साढ़े चार करोड़ मुनाफा कमाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन