कवलर्ट का निर्माण अधूरा ग्रामीणों को परेशानी

Published at :01 Dec 2015 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
कवलर्ट का निर्माण अधूरा ग्रामीणों को परेशानी

छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में मनरेगा योजना के तहत गेरामारी रहामुद्दीन के खेत के पास योजना संख्या 51/2012-13 जिसमें प्राक्कलित राशि 163800 की लागत से एक कलवर्ट का निर्माण कार्य किया जाना था. परंतु योजना प्रारंभ होने से तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कलवर्ट का निर्माण […]

विज्ञापन

छत्तरगाछ : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में मनरेगा योजना के तहत गेरामारी रहामुद्दीन के खेत के पास योजना संख्या 51/2012-13 जिसमें प्राक्कलित राशि 163800 की लागत से एक कलवर्ट का निर्माण कार्य किया जाना था. परंतु योजना प्रारंभ होने से तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी कलवर्ट का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा रहने से स्थानीय लोगों को उक्त सड़क से गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तरगाछ पंचायत स्थित गेरामारी चौक से ग्योरामारी गांव बेलबाड़ी होते हुए आदिवासी टोला सिंघिमारी को जोड़ती है. इसी सड़क में रहामुद्दीन के खेत के पास मनरेगा योजना से एक कलवर्ट निर्माण कार्य होना था. ताकि लोगों को आने जाने में सहूलियत हो सके. ग्रामीण एनुद्दीन, मो अब्बास लखी मुर्मू, ग्रीन टुडू, रवि मरांडी, केकु सोरेन ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से निर्माण कार्य अधूरा है.

कहते हैं मुखिया
मुखिया सलमान ने बताया कि रोजगार सेवक के हड़ताल पर चले जाने तथा मनरेगा योजना मद में रुपया नहीं रहने के कारण कार्य अधूरा पड़ा हुआ था. लेकिन जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.
कहते हैं पीआरएस
पीआरएस नाहिद आलम ने बताया कि यह योजना 2012-13 का है. इसलिए योजना को बंद कर दिया गया है.
कहते हैं पीओ
मनरेगा पीओ रंजीत प्रमाणिक ने बताया कि यदि योजना को बंद कर दिया गया है तो उक्त योजना में कार्य शुरू करना कठिन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन