तस्करी के 6 मवेशी को किया जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
तस्करी के 6 मवेशी को किया जब्त, तस्कर फरार

इंडो-नेपाल सीमा पर हुई कार्रवाई

विज्ञापन

इंडो-नेपाल सीमा पर हुई कार्रवाई दिघलबैंक नेपाल-भारत सीमा पर कंचनबाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात 05:45 बजे के आसपास एक बड़ी कार्रवाई में एसएसबी की 12वीं बटालियन की डी कंपनी के जवानों ने 6 मवेशियों को जब्त किया. जिसमें एक बैल, छह गाय और पाचं बछड़ा था. इस अभियान का नेतृत्व निरीक्षक बाबू साहब सिंह और सहायक कमांडर अखिलेश कुमार ने किया. यह कार्रवाई बॉडर पिलर नंबर 146 के पास, भारत-नेपाल सीमा से लगभग 700 मीटर की दूरी पर की गई, जो दारगाह बस्ती गांव के नजदीक स्थित है. मिली जानकारीे के अनुसार रात करीब 01:30 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में एसएसबी की डी कंपनी के जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए तस्करी की कोशिश को नाकाम किया. जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत का मूल्यांकन किया जा रहा है. इस दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. बाबू साहब सिंह और अखिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई सीमा पार तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस कार्रवाई में एसएसबी जवान बाबू साहब सिंह, अखिलेश कुमार, जिवनंद रॉय, सत्याम कुमार, अभिषेक आनंद, मनोज सिंह, जयवीर कुमार, अमित कुमार, और सुनील कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन