वाहन चेकिंग के दौरान 466 लीटर शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान 466 लीटर शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के क्रम में कोचाधामन पुलिस ने प्रखण्ड के चरघरिया चेक पोस्ट पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

कोचाधामन. वाहन चेकिंग के क्रम में कोचाधामन पुलिस ने प्रखण्ड के चरघरिया चेक पोस्ट पर एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने ट्रक चालक को भी मौके पर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है जबकि ट्रक का खलासी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. ट्रक बहादुरगंज से अररिया की ओर जा रहा था शराब पश्चिम बंगाल से ले जाया जा रहा था. कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस दल के द्वारा चरघरिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.चेकिंग के क्रम में बहादुरगंज की ओर से तेज रफ्तार ट्रक बीआर 09 जीए 5261को तलाशी हेतु रोकने का इशारा किया गया लेकिन ट्रक चालक द्वारा गति तेज कर भागने का प्रयास किया गया.जिसे पुलिस के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया.पुलिस के द्वारा ट्रक को कोचाधामन थाना लाया गया. पुलिस के द्वारा विधिवत ट्रक की तालाशी ली गई.तालाशी के क्रम में ट्रक से विभिन्न ब्रांडों के 466.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.पकड़े गए ट्रक चालक रितेश केवट (37 वर्ष) ग्राम गढ़पुरा थाना गढ़पुरा जिला बेगूसराय का रहने वाला है. उधर पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पादन अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई करते हुए ट्रक चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वाहन चेकिंग अभियान दल में थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार ,रवि रंजन , इरफान हुसैन समेत अन्य पुलिस के जवान शामिल थे. –

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन