जैन साध्वियों ने किया कथा वाचन

Published at :10 Sep 2013 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
जैन साध्वियों ने किया कथा वाचन

किशनगंज: साध्वी प्रमिला कुमारी के सानिध्य में तेरापंथ समाज ने आठ दिनों तक पयरूषण महापर्व की अराधना की. आज पयरूषण महापर्व का अंतिम व सबसे महत्वपूर्ण दिवस सम्बत्सरी को सभी श्रद्घालुओं ने बड़ी आस्था से उपवास रख कर व प्रवचन श्रवण कर मनाया. इस अवसर पर साधजी प्रमिला कुमारी, आस्थाश्री, चारूलता व परमप्रभाजी ने सुबह […]

विज्ञापन

किशनगंज: साध्वी प्रमिला कुमारी के सानिध्य में तेरापंथ समाज ने आठ दिनों तक पयरूषण महापर्व की अराधना की. आज पयरूषण महापर्व का अंतिम व सबसे महत्वपूर्ण दिवस सम्बत्सरी को सभी श्रद्घालुओं ने बड़ी आस्था से उपवास रख कर व प्रवचन श्रवण कर मनाया. इस अवसर पर साधजी प्रमिला कुमारी, आस्थाश्री, चारूलता व परमप्रभाजी ने सुबह 8:30बजे से दिन में तीन बजे तक बारी-बारी से अनवरत कथा वाचन किया.

अपने प्रवचन में भगवान महावीर की पूरी जीवनी, संदेश व पयरूषण महापर्व के बारे में पूरी जानकारी बड़े सरल व सरस ढंग से दी. भगवान महावीर की साधना, साधनकाल में आये भीशण कष्ट व उनको समभाव से सहन करने से संबंधित रोमांचक जानकारी अपने प्रवचन में साध्वी ने दी. पयरूषण पर्व को आत्मा की निर्मलता का महापर्व बताया.

संध्या में पयरूषण प्रतिक्रमण करके 38 लाख जीवयोनी से समायाचना किया गया. सम्बत्सरी को आज समाज के सभी लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठान को बंद रख कर धार्मिक आराधना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन