पशु चिकित्सा शिविर में 305 पशुओं का किया उपचार

Updated at : 16 Feb 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
पशु चिकित्सा शिविर में 305 पशुओं का किया उपचार

पशु चिकित्सा शिविर में 305 पशुओं का किया उपचार

विज्ञापन

किशनगंज. पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी एवं जिला पशुपालन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में पोठिया प्रखंड की बुढ़नई पंचायत अंतर्गत छोटा सुहागी गांव में 52 वीं किसान संवाद एवं पशु कल्याण जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य पशुपालकों द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से सम्बंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना है. इस कार्यक्रम की आयोजक डॉ सफीदा सुल्ताना बेगम सहायक प्राध्यापक, पशुचिकित्सा औषधि विभाग ने बताया कि किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन महाविद्यालय डीन डॉ चंद्रहास एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी डा सतीश कुमार के दिशा-निर्देश में किया गया. इस दौरान पशुपालक परिवारों से उनके द्वार पर संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई. इस अवसर पर आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में 68 पशुपालकों के 305 छोटे-बड़े जानवरों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज किया गया. 18 किसानों के द्वार पर संपर्क कर पशुओं से संबंधी जानकारी पर चर्चा की गयी. शिविर में बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों तथा खनिज तत्वों,कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम की सराहना की. पशुपालकों के लिए आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के 19 वैज्ञानिक एवं 4 इंटर्न छात्रों ने योगदान दिया. इस अवसर पर मिर्जापुर पोठिया के भ्रमणशिल पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन