236 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 10:58 PM
उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की देर रात बेलवा के पास 236.280 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. शराब के साथ दो व्यक्तियों को भी पकड़ा है.
किशनगंज. उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की देर रात बेलवा के पास 236.280 लीटर विदेशी शराब जब्त की है. शराब के साथ दो व्यक्तियों को भी पकड़ा है. उत्पाद अवर निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति मोहम्मद सफेद पुराना खगड़ा व अरिफ फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला है. शराब एक्सयूवी कार से ले जाया जा रहा था. आरोपी कोहरे का फायदा उठा कर फरार होने की फिराक में था जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. कार्रवाई उत्पाद अवर निरीक्षक अमृत गुप्ता के नेतृत्व में की गयी. टीम में अन्य उत्पाद कर्मी भी शामिल थे. टीम को किशनगंज के रास्ते शराब तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना पर बहादुरगंज मोड व ब्लॉक चौक रोड व बेलवा रोड में निगरानी शुरू की गई. तभी एक कार बेलवा से गुजर रही थी जिसे रुकवाया गया. चालक कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने की फिराक में था जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. कार की जांच करने पर विभिन्न कंपनियों का विदेशी शराब बरामद किया गया. शराब बंगाल की ओर से लाया जा रहा था जिसे किशनगंज, कोचाधामन, बहादुरगंज के रास्ते अररिया जिले में ले जाया जा रहा था. उत्पाद टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है की शराब की डिलीवरी किसके पास दी जाने वाली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










