नीतीश सरकार का पतन तय

* विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा* गंठबंधन टूटने के बाद भाजपा ले रही खुली हवा में सांस* भाजपा के ऑक्सीजन पर टिकी थी राज्य सरकारकन्हैयाबाड़ी : कोचाधामन प्रखंड के किसान भवन में भाजपा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन के जरिये कार्यकर्ताओं […]
* विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा
* गंठबंधन टूटने के बाद भाजपा ले रही खुली हवा में सांस
* भाजपा के ऑक्सीजन पर टिकी थी राज्य सरकार
कन्हैयाबाड़ी : कोचाधामन प्रखंड के किसान भवन में भाजपा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कोषाध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने अपने संबोधन के जरिये कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार भाजपा के ऑक्सीजन पर टिकी हुई थी.
अब यह गठबंधन टूटा है तो नीतीश सरकार का पतन भी सुनिश्चित है. उन्होंने यह भी कहा कि किशनगंज लोक सभा क्षेत्र पर भाजपा का दावा शुरू से रहा है. परंतु जदयू संगठन बंधन की मजबूरी में पिछले लोक सभा चुनाव में भाजपा अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा कर सकी.
गठबंधन धर्म का पालन करते करते दम घुटने लगा था. किंतु गठबंधन टूटने के बाद भाजपा खुली हवा की सांस ले रही है. वहीं भाजपा उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन ने कहा कि नरेंद्र मोदी पिछड़ा वर्ग से आते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी विकास पुरुष हैं और ऐसे ही नेता की देश को जरूरत है.
मौके पर हैदर नौशाद ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुसलमानों को जितना आगे बढ़ाने का काम किया है उतना किसी भी पार्टी ने नहीं किया है. यह तो सिर्फ भ्रम है लोगों का जो केवल वोट लेने के लिए धर्मनिरपेक्षता की बात करते है. वहीं मौके पर मौजूद प्रदेश कार्य समिति सदस्य मजरुल बारी ने कहा कि आज तक जितनी भी पार्टी आयी है सभी ने मुसलमानों को ठगने का काम किया है. पर भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सबके विकास के लिए कार्य करती है.
वहीं मौके पर उपस्थित भाजपा नेत्री स्वीटी सिंह,जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी, पंकज कुमार साहा, श्रीकृष्ण दूबे, गोपाल मोहन सिंह, मिथिलेश गुप्ता, ललितेश्वर सिंह, मो शमीम आलम, जीरा लाल, शिव नारायण, आशीफ अली, प्रखंड प्रमुख किशनगंज अकबर आलम, फरहमान अख्तर, गरगांव पंचायत के मुखिया सफी अनवर, कौशल झा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
इधर पार्टी में नये लोगों के भी पार्टी में जुड़ने का भी कार्य जारी था. इस मौके पर दर्जनों स्थानीय नेताओं ने अपनी पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. जिन्हें श्री जायसवाल ने अपने हाथों से फूल माला पहना कर बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










