पैक्स चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए 21 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चार पैक्सों में चुनाव को लेकर हो रहा नामांकन
ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत चार पैक्सों के निर्वाचन को लेकर नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 21 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया. विभिन्न वर्गों से सदस्य पद के लिए भी बड़ी संख्या में नामांकन दर्ज किये गये. इस बाबत बीडीओ अहमर अब्दाली ने बताया कि भोलमारा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया. वहीं सामान्य वर्ग से 4, अनुसूचित जाति/जनजाति से 3, पिछड़ा वर्ग से 1 तथा अति पिछड़ा वर्ग से किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन नहीं किया. बेसरबाटी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा है. सामान्य सदस्य पद के लिए 7, एससी/एसटी से 1, बीसी से 1 और ईबीसी से 1 नामांकन दर्ज किया गया. सखुआडाली पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में उतरे. यहां सामान्य सदस्य पद के लिए 5, एससी/एसटी से 1 तथा बीसी-ईबीसी वर्ग से 1 नामांकन प्राप्त हुआ. छैतल पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. यहां सामान्य सदस्य पद के लिए 7, एससी/एसटी से 2 तथा बीसी-ईबीसी वर्ग से कोई नामांकन नहीं हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




