सात की देर रात प्रेम प्रसंग में हुई थी प्रिंस की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय : सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र में 7 अक्तूबर की रात प्रेम-प्रसंग के कारण प्रिंस कुमार उर्फ लालो की हत्या गोली मार कर कर दी गयी थी.उक्त बात की जानकारी एसपी अवकाश कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर दी. प्रिंस की हत्या में शामिल तत्काल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया […]
विज्ञापन
बेगूसराय : सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र में 7 अक्तूबर की रात प्रेम-प्रसंग के कारण प्रिंस कुमार उर्फ लालो की हत्या गोली मार कर कर दी गयी थी.उक्त बात की जानकारी एसपी अवकाश कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर दी. प्रिंस की हत्या में शामिल तत्काल तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.
गिरफ्तार किये गये अपराधियों की पहचान सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के ही शर्मा टोला उलाव निवासी वरुण कुमार,अमन कुमार एवं सूरज कुमार के रूप में की गयी है. एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा,चार कारतूस एवं पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.
एसपी अवकाश कुमार ने कहा कि सात अक्तूबर की रात राजापुर निवासी प्रिंस की गोली मार कर उसके शव को सुधांशु कोल्ड स्टोरेज के पीछे बांसबाड़ी में फेंक दिया गया था. इस घटना के बाद कई दिनों तक विभिन्न संगठनों के द्वारा मामले के खुलासे को लेकर आवाज बुलंद किया जा रहा था. घटना के बाद 519/19 कांड संख्या दर्ज कर एएसपी अभियान अमृतेश कुमार,सदर एसडीपीओ राजन सिन्हा के नेतृत्व में सिंघौल सहायक थानाध्यक्ष मनीष कुमार के साथ टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










