किशनगंज-बहादुरगंज सड़क का होगा कायाकल्प, बनेगी फोरलेन
Updated at : 14 Jun 2019 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : बहादुरगंज रोड की संकरी सड़क और तीखे मोड़ पर खतरनाक ड्राइविंग और महानंदा पुल के पास लगने वाले महाजाम से जल्द लोगों को मुक्ति मिल जायेगी़ किशनगंज-बहादुरगंज स्टेट हाइवे रोड का बहुत जल्द कायाकल्प होने वाला है़ इस सड़क को फोर लेन बनाया जायेगा़ इसके साथ ही गलगलिया अररिया 327इ सड़क को भी […]
विज्ञापन
किशनगंज : बहादुरगंज रोड की संकरी सड़क और तीखे मोड़ पर खतरनाक ड्राइविंग और महानंदा पुल के पास लगने वाले महाजाम से जल्द लोगों को मुक्ति मिल जायेगी़ किशनगंज-बहादुरगंज स्टेट हाइवे रोड का बहुत जल्द कायाकल्प होने वाला है़ इस सड़क को फोर लेन बनाया जायेगा़
इसके साथ ही गलगलिया अररिया 327इ सड़क को भी फोन लेन सड़क में परिवर्तित किया जायेगा़ किशनगंज-बहादुरगंज फोर लेन सड़क को किशनगंज में बहादुरगंज मोड़ के समीप एनएच 31 फोर लेन सड़क से मिलाया जायेगा़ दूसरी तरफ इस सड़क को गलगलिया अररिया फोर लेन सड़क से मिलाया जायेगा़
जल्द शुरू होगा भू अर्जन का कार्य
किशनगंज-बहादुरगंज सड़क की वर्तमान चौड़ाई सात मीटर अर्थात 23 फीट है, जबकि फोर लेन सड़क साढ़े 18 मीटर अर्थात 60 फीट चौड़ी सड़क बनेगी़ किशनगंज-बहादुरगंज सड़क को फोन लेन में परिवर्तित करने के लिए सड़क के दोनों ओर आवश्यकता के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया जायेगा़ भूमि अधिग्रहण के लिए कम्पीटेंट अथॉरिटी फॉर लैंड एक्यूजिशन पदाधिकारी जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो राशिद आलम की प्रतिनियुक्ति किया गया है़
प्रधानमंत्री विशेष पैकेज से होगा फोर लेन सड़क का निर्माण
किशनगंज-बहादुरगंज स्टेट हाइवे सड़क और गलगलिया अररिया 327 सड़क को फोर लेन सड़क में परिवर्तित करने के लिए प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज में इस योजना को शामिल गया गया है़
क्या कहते हैं जिला भू अर्जन पदाधिकारी
जिला भू अर्जन पदाधिकारी मो राशिद आलम ने कहा कि उक्त दोनों सड़क को फोर लेन में परिवर्तित करने के लिए स्वीकृत हो चुकी है़ किशनगंज-बहादुरगंज सड़क और गलगलिया बंगाल की सीमा से लेकर अररिया जिले की सीमा चरघरिया तक भू अर्जन के लिए कम्पीटेंट अथॉरिटी फॉर लैंड एक्यूजिशन के तौर पर अधिकृत किया गया है़ भूमि अधिग्रहण के लिए जल्द सर्वे का कार्य प्रारंभ किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




