शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे: एसपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पोठिया : बुधवार को सखुवाडाली चाय बागान प्रकरण में उपजे हालात को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी कुमार आशीष ने घटनास्थल पर अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का तत्काल आदेश दिया. चाय बागान से लेकर आसपास के इलाके पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तब्दील कर […]
विज्ञापन
पोठिया : बुधवार को सखुवाडाली चाय बागान प्रकरण में उपजे हालात को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसपी कुमार आशीष ने घटनास्थल पर अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने का तत्काल आदेश दिया. चाय बागान से लेकर आसपास के इलाके पूरी तरह से पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया.
एसपी ने आदेश देते हुए कहा कि हालात पर पैनी नजर रखी जाए ताकि किसी भी असामाजिक तत्व मौके का फायदा उठाकर शांति व्यवस्था भंग कर अराजक स्थिति उत्पन्न ना कर सके. ठाकुरगंज मुख्य बाजार में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर सतर्क एवं हर गतिविधि पर पैनी निगाहें बनाए रखने का निर्देश दिया है़ उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कहीं भी ज्यादा भीड़ इकट्ठा ना हो इस बात पर पूरा ध्यान रहे. एसपी ने कहा कि शांति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










