ePaper

हिरण के सींग की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 22 Jan 2019 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
हिरण के सींग की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बिहार में किशनगंज जिले के हरवाडांगा चौक के पास से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और वन विभाग की टीम ने पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाए जा रहे हिरण के सींग बरामद कर मंगलवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया. दिघलबैंक थाना क्षेत्र स्थित एसएसबी की 12वीं बटालियन के […]

विज्ञापन

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बिहार में किशनगंज जिले के हरवाडांगा चौक के पास से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और वन विभाग की टीम ने पश्चिम बंगाल से तस्करी कर लाए जा रहे हिरण के सींग बरामद कर मंगलवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया. दिघलबैंक थाना क्षेत्र स्थित एसएसबी की 12वीं बटालियन के कमांडेंट सुभाष चंद नेगी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम दिलीप दास है. वह किशनगंज जिला में सदर थाना क्षेत्र के बेलवा छगलिया गांव का निवासी है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर और जब्त हिरण के सींग को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है. जब्त हिरण सींग का मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपये आंका गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन