साइकिल के थोक विक्रेता के घर भीषण डकैती

किशनगंज : शहर के पश्चिमी हिस्से सुभाषपल्ली मोहल्ले में बीती रात अपराधियों ने साइकिल के थोक कारोबारी रंजू सरकार के घर डकैती की घटना को अंजाम देकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. सोमवार की देर शाम करीब 09:25 बजे 12 से 15 की तादाद में आये […]
किशनगंज : शहर के पश्चिमी हिस्से सुभाषपल्ली मोहल्ले में बीती रात अपराधियों ने साइकिल के थोक कारोबारी रंजू सरकार के घर डकैती की घटना को अंजाम देकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए पुलिस को खुली चुनौती दे डाली. सोमवार की देर शाम करीब 09:25 बजे 12 से 15 की तादाद में आये अपराधियों ने गृह स्वामी समेत परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना कर हथियार की नोक पर डकैती की घटना को अंजाम दिया. लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर वे फरार हो गये. अपराधी स्कॉर्पियो से डकैती की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे. घटना को अंजाम देकर स्कॉर्पियो में बैठ कर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




