दिघलबैंक में वज्रपात से एक युवक की मौत

दिघलबैंक (किशनगंज) : रविवार की सुबह मूसलाधार बारिश के साथ हुई वज्रपात में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. खारीटोला निवासी मोहम्मद बादशाह पिता समसुल हक सुबह मोटर साइकिल से अपने दोस्त से मिलने तेलिभिट्ठा गांव जा रहा था. इसी दौरान धनतोला-मुल्लाबाड़ी के समीप वज्रपात गिरने से उसकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों […]
दिघलबैंक (किशनगंज) : रविवार की सुबह मूसलाधार बारिश के साथ हुई वज्रपात में एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. खारीटोला निवासी मोहम्मद बादशाह पिता समसुल हक सुबह मोटर साइकिल से अपने दोस्त से मिलने तेलिभिट्ठा गांव जा रहा था. इसी दौरान धनतोला-मुल्लाबाड़ी के समीप वज्रपात गिरने से उसकी मौत हो गयी.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दिघलबैंक थाना व मृतक के परिवारवालों को दी. घटना की सूचना मिलते दिघलबैंक थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. उधर मौत की खबर सुनते ही उसके घर में पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतक के घर पर लोगों का भी भीड़ जमा होने लगा है. इसी बीच एआईएमआईएम के जिला महिला अध्यक्ष पम्मी बेगम मृतक के परिवारवालों से मिलने उनके घर पहुंचे कर ढांढ़स बंधाया तथा सरकार की ओर से दी जानेवाली मदद राशि जल्दी परिवारवालों को मिले यह बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










