किशनगंज : आठ वर्षीय बच्चे ने दो बच्चों को बचाया, महिला की डूबने से मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2018 3:37 AM (IST)
विज्ञापन

किशनगंज : स्थानीय रमजान नदी के खगड़ा रेल पुल के नीचे तेज गर्मी से बचने के लिए स्नान करने गयी महिला उसकी पुत्री व एक छोटा बच्चा अचानक नदी में डूबने लगे. वहीं आठ वर्षीय लड़का विपुल नदी के किनारे खड़ा था. उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी […]
विज्ञापन
किशनगंज : स्थानीय रमजान नदी के खगड़ा रेल पुल के नीचे तेज गर्मी से बचने के लिए स्नान करने गयी महिला उसकी पुत्री व एक छोटा बच्चा अचानक नदी में डूबने लगे. वहीं आठ वर्षीय लड़का विपुल नदी के किनारे खड़ा था. उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगा दी और पानी में डूब रही बालिका और छोटे बच्चे को बचाने में
किशनगंज : आठ वर्षीय…
सफल रहा, पर महिला को वह नहीं बचा सका. पानी में डूबने से महिला की मौत हो गयी. उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद मौके पहुंचे व स्थानीय गोताखोरों की मदद से महिला को खोजने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला. तब वार्ड पार्षद सुशांत गोप ने इसकी सूचना अंचलाधिकारी रमन सिंह को दी. सूचना मिलते ही सीओ महाजाल के साथ मौके पर पहुंचे. महाजाल डालने पर महिला का शव बरामद हुआ. शव को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया गया.
महिला मीनू देवी मल्लाह बस्ती निवासी राजेंद्र राम की पत्नी थी. घटना के बाद परिजन मौके पर चीत्कार कर रहे थे. वहीं विपुल के साहस की लोग प्रशंसा कर रहे थे. वार्ड पार्षद सुशांत गोप ने कहा कि साहसी बच्चे का पुरस्कार विपुल को दिलवाने के लिए वे प्रयास करेंगे. घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
रमजान नदी के खगड़ा रेल पुल के नीचे की घटना
महाजाल डालने पर बरामद हुआ महिला का शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




